फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

Fri, 26 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जिले भर के लेखपालों ने मांगे पूरी न होने तक एक स्वर में आरपार की लड़ाई की ऐलान किया। कहा कि यदि 29 अगस्त तक उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 30 अगस्त को प्रदेश के लेखपाल विधान सभा लखनऊ का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त त्रिपाठी ने
विज्ञापन


बताया कि मांगे पूरी न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का निर्णय लिया गया है। 29 अगस्त तक जिला मुख्यालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि लेखपालों की मांगे न मानी गई तो 30 अगस्त को प्रदेश भर के लेखपाल विधानसभा लखनऊ का घेराव करेंगे। शुक्रवार को तीनों तहसीलों के लेखपालों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट

में धरना दिया। जिला सचिव शिवभान ने कहा कि राजस्व परिषद की संस्तुति एवं प्रमुख सचिव की सहमति के बाद भी शासनादेश नियमावली संशोधन निर्गत न होने से अब लेखपालों में रोष है। धरना प्रदर्शन में जिले भर के आधा सैकड़ा से अधिक लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें