फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद, किसान की सदमे से मौत

Wed, 24 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
death
विज्ञापन
बारिश से खरीफ की फसल बर्बाद होने और एक लाख रुपये की लागत से खुदवाया गया कुआं ढह जाने से किसान की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरेड़ी में घटी। ग्राम नरेड़ी निवासी दुलीचंद्र (45) पुत्र स्वामीदीन कुशवाहा ने एक लाख रुपये की लागत से दो माह पहले कुआं खुदवाया था। वहीं खरीफ की फसल के लिए 10 हजार रुपये साहूकारों और पूर्व में 40 हजार रुपये का ग्रीन कार्ड बनवाया था। इस साल खेतों में रबी की फसल की बुवाई कर दी गई थी लेकिन, खेतों में पानी भर जाने से किसान काफी दुखी था। उधर, मंगलवार की शाम उसके खेतों में पानी भरा होने से कुआं भी धसक गया। फसल के बाद कुएं की बरबादी से किसान को सदमा लग गया।
शाम को वह घर पहुंचा तो सीने में दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि वह पहले से ही खरीफ की फसल बर्बाद होने से आहत थे। अब कुआं धसने से उन्हें गहरा सदमा लगा जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें