पनवाड़ी (महोबा)। ग्राम बुड़ेरा में एक ग्रामीण के घर में पीछे की दीवार फांदकर चोरों ने प्रवेश किया। बाद में कमरे का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, 50 हजार रुपये की नगदी समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। जागने पर कमरे का ताला टूटा देख परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है।
ग्राम बुड़ेरा निवासी सुखदेव नामदेव का पूरा परिवार सोमवार को एक साथ शादी में बाहर गया था। सुखदेव अपने बेटे के साथ मकान के दूसरे कमरे में सो रहा था, तभी रात में चोर दीवार फांदकर अंदर गए। बाहर से लगे कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने-चांदी के करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व 50 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जागा तो ताला टूटा मिला। अंदर बक्से का सामान बिखरा पड़ा था और सोने चांदी के जेवरात व नगदी गायब थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की घटना का मामला संज्ञान में है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद