फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में दो मकानों व एक दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली के ग्राम सूपा में रविवार रात चोरों ने दो मकानों व एक दुकान को निशाना बनाते हुए नगदी समेत हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। दो मकानों में ताले लगे होने और पीड़ितों के न आने से चोर कितने का माल ले गए यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस घटनाओं की जांच पड़ताल में जुट गई है। एक रात में तीन मकानों से चोरी की घटना होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सूपा गांव निवासी अशोक शुक्ला पुत्र बैजनाथ शुक्ला का जनपद झांसी में प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं, जबकि परिवार के सदस्य गांव में ही रहते हैं। दो दिन पहले परिवार के लोग मकान में ताला लगाकर झांसी गए थे। रविवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी व बख्शों में रखे आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने रुस्तम खां के मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखा सामान चोरी कर लिया। चोरों ने गांव के ही मृगेंद्र राजपूत की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखी 6 हजार की नगदी, एक कैमरा, वॉकमैन समेत हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण जागे, तो तीन स्थानों पर चोरी की घटना होने से होश उड़ गए। सूचना पर चौकी प्रभारी राजकुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ितों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें