फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में 14 से 20 अक्तूबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें प्रतिदिन सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला, रैली, शिविर, तहसील स्तरीय गोष्ठी, विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य शिविर, कैंडल मार्च आदि जागरुकता कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान किए जाने वाले विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान 9 माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर डीएम ने कहा कि स्कूली वाहन पूरी तरह से फिट होने चाहिए। व्यवसायिक वाहनों व ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे रिफलेक्टर लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कोई संस्था सड़क या अन्य आवागमन स्थल पर कोई निर्माण कार्य, गड्ढा आदि बिना अनुमति खोदे तो कड़ी कार्रवाई की जाए। एआरटीओ अजय यादव को प्रवर्तन की कार्रवाई और बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरएनस वर्मा, एसपी स्वामीनाथ, एएसपी वीरेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन सुरेश वर्मा, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए एमपी सिंह के अलावा तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें