कबरई (महोबा)। कबरई के मोहल्ला जवाहर नगर में एक मकान से दो लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई। पीड़ित ने भांजे पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जवाहर नगर निवासी गंगाराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा बेलाताल निवासी अमर चंद्र छह माह से उसके घर में रह रहा था।
पत्थर मंडी कबरई में एक पहाड़ में काम करता था। शनिवार रात जब परिवार के सभी लोग सो गए। तभी भांजा बक्से में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि मकान निर्माण के लिए घर में पैसा रखा था। 50 हजार रुपये उसके भाई का था और 30 हजार रुपये बहन से घर बनवाने के लिए लिया था। लॉकडाउन के चलते घर का निर्माण रुका था।