महोबा। लॉकडाउन के उल्लंघन में रविवार को पुलिस ने 26 वाहनों का चालान कर पांच वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देश पर पुलिस लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने में जुटी है। कोतवाली समेत सभी थानों की पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने के प्रति जागरूक कर रही है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों का चालान कर 9,200 रुपये शमन शुल्क वसूला और वाहनों को थाने में खड़ा कराते हुए सीज किया गया। लोगों से दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। एसपी ने लोगों से आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने व सफाई की सलाह दी।