गांव में पत्नी के ससुराल न आने से पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गांव अजनर निवासी महिपाल राजपूत (25) पुत्र भागी की तीन साल पहले शादी हुई थी। एक साल से पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। पत्नी के अलग रहने के आहत से महिपाल नशा भी करने लगा था। कुछ दिन पहले वह पत्नी को लेने उसके घर गया था, लेकिन उसने साथ चलने से साफ मना कर दिया था। इससे आहत होकर महिपाल ने शनिवार को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत से मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता भागी राजपूत ने बताया कि पत्नी के न आने से परेशान युवक शराब भी पीने लगा था।