फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में आग लगने से सात मवेशी जले

Sat, 04 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
 कस्बा पनवाड़ी के राठ रोड पर स्थित फार्म हाउस में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार भैंस समेत सात मवेशी जल गए। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना से दो लाख रुपये की हानि बताई गई है।
विज्ञापन



कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राममिलन, रामलखन व फूलसिंह तीनों सगे भाई है। इन सभी का  फार्म हाउस राठ रोड पर स्थित है। जहां भाइयों के मवेशी बंधते है। शुक्रवार की रात फार्म हाउस में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख मोहल्लेवासी मौके पर आ गए।


तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फार्म हाउस में बंधी चार भैंसे, एक बकरी समेत सात मवेशी आग की चपेट में आकर मौत का शिकार बन गए। घटना से पशुपालक परेशान है। उन्होंने दो लाख रुपये की हानि होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें