कबरई (महोबा)। थाना कबरई के लिलवाही गांव में एक युवक ने कमरे की कुंडी बंदकर फंदा लगाकर जान दे दी। लिलवाही निवासी प्रमोद सिंह (44) सोमवार की दोपहर घर पर था जबकि परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे।
तभी उसने कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर ली और पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखने पर युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। तब परिजनों उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से मां उमारानी, पत्नी प्रभादेवी व चार बच्चों लक्ष्मी, गौरी, विनय और कल्लू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक शराब का लती था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।