फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक की दो माह पूर्व हुई थी शादी, हादसे में गंवाई जान

Sat, 02 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मुख्य तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात राठ से झांसी जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी सीएचसी में भर्ती है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

तुर्रामुहार गांव निवासी कमरुद्दीन (23) दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ ही दिन पहले घर आया था। बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से गांव के ही गोपाल राजपूत (22) के साथ सब्जी लेने कस्बा पनवाड़ी गया था। लौटते समय पनवाड़ी तिराहे पर राठ से झांसी जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे।
कमरुद्दीन को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई, जबकि गोपाल सीएचसी में भर्ती है। मृतक के बड़े भाई इसरार ने बताया कि छोटे भाई की दो माह पहले शादी हुई थी। पत्नी निशा बानो व अन्य परिजन बेहाल है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अर्जुन सिंह का कहना है कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें