फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक पर हमला, आठ पर रिपोर्ट

Tue, 20 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत की सिंचाई कर लौट रहे युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला टिकरीपुरा निवासी आशाराम (30) की भूमि रहेलिया मौजे में है। सोमवार देरशाम आशाराम खेत की सिंचाई कर वापस लौट रहा था। तभी जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल के चाचा भगवानदीन की तहरीर पर देवीप्रसाद, रामेश्वर, जागेश्वर, हन्नू, हरीसिंह, प्रवेंद्र, शिवपाल सहित आठ लोगों ने खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगाें को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, ग्राम रहेलिया के ग्रामीणों ने एसपी गौरव सिंह के आवास पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि आशाराम गांव में अक्सर लोगाें के साथ मारपीट करता है। जिससे लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें