फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग के खिलाफ आगे आईं महिलाएं

Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गहरा में अनशन पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम गहरा पहाड़ में हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर बरसने से परेशान होकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों और किसान नेताओं के समर्थन में मंगलवार को महिलाएं भी आ गईं। इन्होंने भूमाफियाओं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन


गहरा में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जगराम तिवारी, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह और दो दर्जन ग्रामीण  पहाडों पर हो रही हैवी ब्लास्टिंग को रोके जाने के लिए सोमवार से अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचीं महिलाओं ने ब्लास्टिंग रोके जाने की मांग की।

अनशनकारियों ने बताया कि ब्लास्टिंग से आबादी के बीच पत्थर बरसते हैं। इससे जान माल का खतरा बना रहता है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ब्लास्टिंग से आवासों  के साथ ही  विद्यालय और देवस्थल तक दरकने लगे हैं।  जिलाधिकारी और खनिज विभाग को भी समस्या बताई जा चुकी है। माफियाओं ने काम बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनशन पर मनीराम, रामविशाल, सज्जन, बलराम सिंह, लक्ष्मण अहिरवार, रतनलाल कुशवाहा, नूतन, ललित कुशवाहा, ममता, माया, आशा सहित तमाम लोग बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें