फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मायके से नहीं आई पत्नी, युवक ने खाया जहर

Mon, 29 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के बिलरही गांव में पत्नी के मायके से न आने से आहत पति ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। अन्य स्थानों पर दो लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

बिलरही निवासी उमराव कुशवाहा (30) की शादी पड़ोसी जनपद छतरपुर के मुखर्रा गांव की मीरा से हुई थी। छह माह पहले दंपती मेहनत-मजदूरी करने दिल्ली गए थे। इस दौरान पत्नी मीरा अपने मायके चली गई। जब पति दिल्ली से वापस आया और पत्नी को लेने मायके गया तो पत्नी ने आने से मना कर दिया। युवक कई बार पत्नी को लेने गया लेकिन वह नहीं आई। इससे आहत होकर पति ने जहर खा लिया। थानाध्यक्ष जयचंद सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह हरपालपुर निवासी अंकेश पटेल (22) व कुलपहाड़ निवासी कमलेश (27) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. दीपक ने बताया कि युवक समेत तीन लोगों के जहर खाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया गया। उमराव और अंकेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें