फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली समाज ने दीपदान कर शहीदों को किया नमन

Fri, 28 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आल्हा चौक पर दीपदान करते बुंदेली समाज के लोग व शहीदों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स सहित 13 सूत्रीय मांगाें को लेकर 83 दिन से उपवास पर बैठे बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पर महोबा के अमर शहीद राकेश चौरसिया, जगदीश यादव, दिनेश बुधौलिया और बालेंद्र सिंह की स्मृति में दीपदान किया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दीपदान किया। इससे
विज्ञापन


पहले समाज ने परिजन के साथ शहीदों की समाधि व आसपास साफ सफाई भी की।कारगिल के टाइगर हिल्स में दो जुलाई 1999 को 24 वर्षीय ब्लैक कैट कमांडो जगदीश यादव निवासी पचपहरा शहीद हो गए थे। दीपदान कार्यक्रम में उनके भाई गया शंकर ने शहीद के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए। इसी

प्रकार ग्राम गंज निवासी शहीद बालेंद्र सिंह, राकेश चौरसिया व दिनेश बुधौलिया के परिजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर संस्मरण सुनाए।बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने बताया कि शनिवार को शहीदों की समाधि पर दीपदान किया जाएगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शत्रुघ्न सिंह, सतीष, ज्ञानदास, सुरेश, अरुण चतुर्वेदी, अजय बरसैया, अशोक पाटकार, दिलीप नामदेव, अमरचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें