फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने तीसरा कंबल नाटक का किया मंचन

Mon, 28 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के किशोरी कुंज पैलेस में टीकमगढ़ के कलाकारों द्वारा तीसरा कंबल नाटक का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने नाटक के जरिए बुंदेलखंड के एक गरीब की ठंड से हुई मौत की कहानी को दिखाया। नाटक देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पंडित ब्रजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान कुलपहाड़ और  समर्पयामि संस्था टीकमगढ़ के तत्वावधान में तीसरा कंबल नाटक का आयोजन किया गया। टीकमगढ़ से आए कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि बुंदेलखंड में ठंड से ठिठुरते अपने परिवार के लिए तीसरे कंबल को पाने की आस लगाए एक गरीब की ठंड से मौत हो जाती है। कवित्री गीतिका वेदिका के निर्देशन में संतोष चतुर्वेदी, पूजा खरे, राधा रैकवार, उमा पाराशर, अंशु गुप्ता, राजेंद्र चौबे सहित तमाम कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। मुख्य अतिथि सीएमओ एसके वाष्णेय ने  मां सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की। नाटक देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मुन्नालाल गर्ग, रामदत्त अजेय, राजेंद्र चौबे, मंचल, नीतू चौबे, सुरेश गुप्ता, प्रशांत, डा. भूपेंद्र अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन अजय अग्रवाल एवं शैलेंद्र अवस्थी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें