महोबा। तहसील परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में नवयुवकों की भारी भीड़ जुटी। उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो और अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर सामने आ सके।
जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट देने का अधिकार है, इसलिए जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हो वह वोटर बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने बताया कि वोट का अधिकार सभी बालिग लोगों को दिया गया है। इस अधिकार से वह वंचित न हो और वोट डालें। उन्होंने बुजुर्गों से आसपास के लोगों से वोटर बनने के लिए प्रेरित करने को कहा। तहसीलदार नन्हकू ने कहा कि जो लोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनके लिए शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पर आयु प्रमाण पत्र लगाकर फार्म 6 भरकर वोटर बने, जिससे उन्हें वोट डालने का अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि जिनके वोटर आई कार्ड बन चुके है और उनमें कोई त्रुटि है तो वह शिविर के माध्यम से आईडी प्रूफ सही करा कसते हैं। इस मौके पर राजकीय महाविद्यलय के प्राचार्य उमाशंकर त्रिपाठी सहित तमाम प्रवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।