फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले पूरा कराना होगा पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की ओर से भी निर्धारित समय के भीतर कोर्स पूरा कराने व विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी बेहतर कराने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं माह फरवरी में प्रस्तावित हैं। इस वर्ष जिले में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 22,506 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस प्रेमचंद्र ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जाए। जिन विषयों का पाठ्यक्रम अभी अधूरा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों व कठिन अध्यायों का नियमित अभ्यास कराया जाए, इससे प्री-बोर्ड परीक्षा में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रधानाचार्यों को शिक्षकों से पाठ्यक्रम पूरा कराने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें