फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्टेडियम में महिला कबड्डी व बॉक्सिंग का जिला ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से विभिन्न खेलों के ट्रायल शुरू होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को समन्वय महिला कबड्डी और सीनियर महिला बॉक्सिंग का जनपदीय ट्रायल स्टेडियम में सुबह 11 बजे व मंडलीय ट्रायल स्टेडियम चित्रकूट में 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा। कबड्डी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद अमरोहा और बॉक्सिंग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद झांसी में कराई जाएंगी। सीनियर महिला वॉलीबॉल व जिम्नास्टिक का जनपदीय ट्रायल स्टेडियम महोबा में 17 नवंबर को सुबह 11 बजे और मंडलीय ट्रायल 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से जनपद चित्रकूट में होगा। वहीं वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 29 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा व जिम्नास्टिक की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 नवंबर स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद आगरा में कराई जाएगी। उन्होंने जनपदीय ट्रायल में अधिक संख्या में शामिल होने की खिलाड़ियों से अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें