फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए छात्र की डूबकर मौत

Thu, 01 Sep 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मृत्‍यु
विज्ञापन
थाना महोबकंठ में तालाब में नहाने गया एक छात्र डूब गया। ग्रामीणों के सहयोग से छात्र को दो घंटे बाद तालाब से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाया गया जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्राम महोबकंठ निवासी दीपक 17 पुत्र पन्नालाल शसकीय इंटर कालेज
विज्ञापन


हरपालपुर में कक्षा 11वीं का छात्र था। गुरुवार की शाम वह पानी से लबालब भरे महोबकंठ तालाब में नहाने गया। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। छात्र को डूबता देख ग्रामीण पानी में कूद गए और बचाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

पनवाड़ी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बता दें कि इस दफा बेहतर बारिश होने से जिले के सभी तालाब व बांध पानी से लबालब भरे है। जिससे तालाबों में नहाने पहुंचने वाले लोग गहरे पानी में डूबकर मौत का शिकार बन रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें