फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौराहों पर लगेंगी एलईडी हाईमास्ट

Wed, 31 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक लेती नगर पालिका चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद महोबा में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में शहर में विकास कार्य कराने और मुख्य चौराहों पर बिजली के खंभों में एलईडी हाईमास्ट लगवाने जाने की सभासदों ने मांग उठाई। जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। सभासद लक्ष्मी शिवहरे ने लौडी तिराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाए जाने और नगर पालिका में पावर कंजेक्शन के स्थान
विज्ञापन


पर सोलर प्लांट लगवाए जाने की बात कही। जिससे पालिका को बिजली के बिल से राहत मिलेगी। सभासद इसराफील उर्फ मल्लन ने कहा कि नगर में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की जांच में काफी समय लगाया जाता है। इससे ठेकेदारों का भुगतान लटक जाता है। उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच कराए जाने के लिए समय सीमा निर्धारित कराए जाने की मांग की।

सभासद  कुंवर चौरसिया ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत वार्डों में नगर पालिका की पड़ी भूमि पर प्राइवेट टॉयलेट बनाए जाने की मांग की। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने की भी बात कही। बैठक की अध्यक्षता कर रही पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि
विज्ञापन


नागरिक कूड़ा कचरा दरवाजों में न डाले। डोर टू डोर कूड़ा लेने के लिए रिक्शा चालक को लगाया गया है। कूड़ा लेने के दौरान रिक्षा चालक सीटी बजाकर आएगा। बैठक में राकेश सोनी, संदीप रैकवार,  राजकुमार चौरसिया, लाडकुंअर चौरसिया, हाजरा, ऊषा वर्मा सहित तमाम सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें