फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिला तो थाने का होगा घेराव

Mon, 11 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ कबरई की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध गुलाबी गुलाबी गैंग ने तहसील में धरना देकर विरोध जताया। साथ हीचेतावनी दी कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग थाने का घेराव करेगी।
विज्ञापन


गुलागी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर सुमन सिंह ने कहा कि कबरई निवासी प्रेम शंकर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जबकि एसडीएम और कमिश्नर ने थानाध्यक्ष कबरई को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन थानाध्यक्ष ने अधिकारियों का आदेश नहीं माना।

जिससे दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग कबरई थाने का घेराव करेगी। जिलाध्यक्ष हुस्ना ने कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। शिकायतों के बाद भी पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिल रहा है। इस मौके पर गुलाबी गैंग की कई महिलाओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें