फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख

Mon, 18 May 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला रायकोट के एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए के संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के जवानों ने दो घंटे की मेहनत के बाद आग को काबू में किया, तब तक सब जल गया था।
विज्ञापन


मोहल्ला रायकोट निवासी राम स्वरूप प्रजापति पुत्र जमुना प्रसाद प्रजापति के घर पर खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग नहीं बुझाई गई।

धीरे-धीरे चूल्हे की आग से पास में रखे झाड़ में आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोग बुझाने के लिए जुट गए लेकिन लपटों ने पड़ोसी के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालात खराब होते देख ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे पर सफलता नहीं मिली।  

फायर स्टेशन को सूचना दी गई। दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बढ़ने से रोका लेकिन तब तक दमकल का पानी खत्म हो गया। दूसरी दमकल के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। लोगों के सहयोग से अन्य मकानों का बचा लिया गया। हालांकि मकान का लगभग सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें