फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुराई वही करते हैं जिनका प्रमोशन नहीं होता...

Tue, 04 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के गुढ़ा गांव में चल रहे सियरमाता मेले में सोमवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। हास्यकवि संजय जैन बुंदेली ने रचना कौन कहता है नेताओं में इमोशन नहीं होता, बुराई वही करते हैं जिनका प्रमोशन नहीं होता... सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में उरई से आईं कवयित्री ऋतु चतुर्वेदी ने मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरुआत की। हास्यकवि रिंकू पांचाल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को जमकर हंसाया। रीतेश पटैरिया ने देशभक्ति की कविता सुनाकर वाहवाही लूटी। गीतकार मनीष सोनी ने पटरियों को तोड़कर जिंदगी की, जिंदगी पटरी पे लाई जा रही है... प्रस्तुत की। इस दौरान रामारूप सिंह तोमर, व्यंगकार हरनाथ सिंह चौहान, देवेंद्र चतुर्वेदी, नीतेंद्र चौबे, वीरेंद्र तिवारी उरई आदि ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर निर्दोष दीक्षित, डाॅ. सनत राजपूत, डाॅ. रविंद्र राजपूत, समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश, कवि प्रदीप दिहुलिया, पवन तिवारी, कामता प्रसाद सक्सेना, शेखचंद्र, रूप सिंह, अंकित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें