फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए नहीं खुल रहा समर्थ पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पोर्टल नहीं खुलने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। तकनीकी दिक्कत से इस बार प्रक्रिया समय से पूरी होना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 20 दिन पहले प्रक्रिया शुरू की गई थी। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन हो रहे हैं लेकिन स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आवेदन के लिए पोर्टल नहीं खुल रहा है।

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में 648, बीएससी मैथ व बायो में 160-160 व बीकॉम में 80 सीटों पर प्रवेश होना है। स्नातकोत्तर में एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और एमकॉम के लिए 60-60 सीटें निर्धारित हैं। ऐसे में बीए, बीएससी व बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया में समर्थ पोर्टल की तकनीकी दिक्कत बाधा बन रही है।
विज्ञापन


उधर, वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर स्नातकोत्तर के लिए आवेदन हो रहे हैं जबकि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के आवेदन में पोर्टल न खुलने की समस्या आ रही है। इस समस्या से विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें