राठ। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कस्बा पहुंचे रामकिशोर साहू का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्वामी ब्रह्मनंद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की है।
जिले की सीमा में प्रवेश करने पर विधायक मनीषा अनुरागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर फूल बरसाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, पुष्पेंद्र चंदेल, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, डॉ उमाकांत सिंह, महेंद्र शुक्ला, के के गुप्ता बंटी, अरविंद मुखिया, ब्रजभूषण सोनी दाऊ, मनोज गुप्ता, प्रीतम सिंह किसान, आराधना राजपूत, शुभांकर बुधौलिया आदि रहे। (संवाद)