कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जाते समय एक महिला को पकड़कर उससे युवक ने बलात्कार किया। पीड़िता ने कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
रविवार को महिला अपने खेत पर सुबह 10 बजे जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी। रास्ते में कोहरा होेने के कारण ग्राम पंचमपुरा गांव निवासी मलखान पुत्र भैया लाल ने उसे पीछे से पकड़ लिया और पास में एक ज्वार के खेत पर ले गया। वहां महिला के साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने या रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची महिला ने शाम को पति के आने पर अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद महिला ने पति के साथ कोतवाली जाकर आरोपी मलखान के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंंह का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ़्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।