फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: जिला अस्पताल के जलभराव की समस्या खत्म होने के आसार

विज्ञापन
बनकर तैयार हुआ जिला अस्पताल के गेट पास का नया नाला - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल के जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों द्वारा दिखाई गई सक्रियता अब रंग ला रही है। बीस साल से न निपटने वाली इस समस्या से अब जल्द छुटकारा मिलने वाला है। अफसरों द्वारा दिखाई गई तेजी से जल निकासी के लिए नाले का निर्माण और अस्पताल परिसर में दो-दो फुट ऊंची बाउंड्री बनने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीस साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के अलावा मौजूदा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा भी कई बार जल भराव की समस्या के लिए पत्राचार किया गया लेकिन आजतक इस समस्या से निजात नहीं मिली। बारिश के दिनों में मरीजों और तीमारदारों को जलभराव की समस्या से प्रतिवर्ष जूझना पड़ता है।
बीते सप्ताह एक घंटे की तेज बारिश में अस्पताल टापू बन गया। महिला अस्पताल और इमरजेंसी वार्ड में पानी दो-दो फीट भर गया। इस खबर को प्रमुखता से छापने के कारण जिला प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए रणनीति बनाई। अस्पताल के गेटों के पास ऊंचाई कराकर सड़क का पानी रोका गया और सड़क के पानी के जलनिकासी के लिए अस्पताल के किनारे बंद पड़ा नाला खुलवाकर नए सिरे से तैयार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें