फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा सस्ता गेहूं

Thu, 09 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए अब जल्द ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 किलो गेहूं चावल दिया जाएगा। योजना के तहत अक्टूबर, नवंबर माह से सभी को प्रति यूनिट पांच किलो. गेहूं और पांच किलो. चावल सस्ती दर पर दिया जाएगा। इसके लिए जिले में 70 प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए विभागीय कर्मचारी सूची तैयार करने में जुटे हुए हैं, जिससे अक्टूबर से पहले-पहले गरीबों को खाद्यान्न मुहैया कराया जा सके । योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 64.6 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों को पात्रता की सूची में शामिल किया जाना है। जिसके सर्वे के लिए लेखपालों, नगर पालिका कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया है। तीन विभागों के कर्मचारियों की बनाई गई टीम घर-घर जाकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र और अपात्र लोगों के फार्म भरवा रही है। योजना के तहत जिले में सत्तर फीसदी से ज्यादा सर्वें का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं शेष कार्य को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे अक्टूबर तक गरीबों को योजना का लाभ मिल सके। वहीं शहरी क्षेत्रों में सर्वे का कार्य धीमी गति से चल रहा है। शहरी क्षेत्र में अभी तक महज 50 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका है। योजना में तीन लाख रुपये की सालाना आय वालों को सस्ते दर पर खाद्यान्न दिया जाएगा। साथ ही एक शस्त्र लाईसेंस धारक को भी पात्रता की सूची में रखा गया है।
इनकों नहीं मिलेगा लाभ
1- चार पहिया वाहन मालिक
2- एक से अधिक शस्त्र लाईसेंस धारक
3- सौ वर्ग मीटर का पक्का मकान मालिक
4- तीन लाख रुपये से अधिक सालाना वाले आय धारक
इंसेट
बीपीएल कार्डधारकों की शकर अधर में
खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद बीपीएल कार्डधारकों को मिलने वाली शक्कर अधर में लटक गई है। कारण, अब बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों को सामान्य रुप से गेहूं और चावल मिलेगा। बीपीएल कार्डधारकों को मिलने वाली शक्कर के बाबत पूछने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बीपीएल कार्डधारकों को शक्कर वितरण के अभी कोई निर्देश नहीं आए है । निर्देश आने के बाद ही व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। दो माह के अंदर सर्वे कार्य पूरा कराकर अक्टूबर या नवंबर से बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों को सस्ते दर पर गेहूं, चावल मिलेगा। तीन लाख से नीचे की आय वाले सभी पात्रता की सूची में शािमल किए गए हैं।
विज्ञापन

                    कमलेश कुमार गुप्ता         
                 जिला पूर्ति अधिकारी, महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें