फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया व टाइफाइड के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इससे मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में बुखार, सिरदर्द और उल्टी-दस्त के मरीजों की भरमार है। चार दिन में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में मलेरिया के 54 और टायफाइड के 58 मरीज निकले। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में नमी व दिन-रात के तापमान में अंतर मच्छरों के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है।
विज्ञापन

शहर के रामप्रताप, दिनेश, रोहित, हरीराम आदि का कहना है कि नालियां चोक और गंदगी से मच्छर बढ़ रहे हैं। फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कागजों में सिमटा है। शहर के अधिकांश वार्डों में इस सीजन एक भी बार फाॅगिंग मशीन नजर नहीं आई। इससे मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि रोस्टर के अनुसार वार्डों में फॉगिंग शुरू कराई गई है। पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि डॉक्टरों ने मच्छरों पर नियंत्रण और साफ-सफाई ही इस बढ़ती बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
-घरों और आसपास पानी जमा न होने दें।
-कूलर, टंकी व गमलों का पानी हर दो दिन में बदलें।
-सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
-बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें