फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 11 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दहेज में 11 लाख रुपये मांगने और विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के बिलरही गांव निवासी मोहिनी ने महिला थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 23 मई 2025 को छतरपुर के अभय राठौर से हुई थी। पिता ने शादी में भरपूर दान-दहेज दिया था। शादी के बाद ससुराल वालों ने 11 लाख रुपये मांगे और उसे प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न होने पर आभूषण छीनकर उसे मायके भेजा दिया। एक मई को ससुराल वालों ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति, ससुर मुकेश राठौर, सास संगीता, जेठ उदय, जेठानी व जनपद सागर के कर्रापुर निवासी ननद रीतू, ननदोई रोहित, ननद वैष्णवी और ननदोई संजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें