अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख राजू गुप्ता के नेतृत्व में शहर के नरसिंह कुटी मंदिर से बाइक जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताआें ने नशा छोड़ो, स्वस्थ रहो के नारे के साथ युवाआें को नशे की आदत छोड़ने का संदेश दिया। बाइक जुलूस आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, परमानंद चौराहा, अशोक चौक, चंद्रशेखर आजाद तिराहा, बजरंग चौक, पीडब्ल्यूडी चौराहा शहर के सभी मार्गों से निकाला गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राें को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख ने कहा कि नशा ही समाज के पतन का कारण है। नशे के सेवन से युवा वर्ग कैंसर जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आ रहा है। उन्हाेंने छात्राें को नशा न करने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प दिलाया। परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र प्रताप ने युवाआें को नशा त्यागकर अन्य लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यकताआें ने शहर के सभी महाविद्यालयाें और इंटर कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला संयोजक संजय प्रताप सिंह राणा, जिला सह संयोजक आकाश, नगर मंत्री देवेंद्र राजपूत, नगर सह मंत्री चंद्रशेखर प्रजापति, चंद्रपाल साहू, प्रदीप यादव, दीपक गुप्ता, ब्रजेश राठौर, रविकांत दीक्षित, जितेंद्र सोनी, धीरेंद्र सेन, देव तिवारी, विमल राणा, दिनेश राठौर, शिवम सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।