फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर लेखपालों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Mar 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते देवलथल के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंप मांगों का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। इसमें तहसील महोबा में लंबित विभागीय कार्रवाईयों का निस्तारण कराए जाने और एसीपी के पात्र लेखपालों को लाभ दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही मइयादीन व विजयपाल सिंह लेखपाल के माह फरवरी 2016 अवशेष वेतन के भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन



लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त त्रिपाठी, जिला सचिव शिवभान, शिवप्रसाद, विजयपाल आदि लेखपालों ने डीएम अजय कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि लेखपाल संवर्ग सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस समय लेखपाल विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने तहसील चरखारी में लेखपालों को वर्ष 2015-16 की वार्षिक प्रविष्ट प्रदान कराए जाने, जीपीएफ की किताबें अधावधिक कराए जाने, प्रशिक्षु लेखपालों को प्रशिक्षण के लिए लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय में भेजा जाने और उन्हें तहसील से कार्य मुक्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



लेखपालों ने ज्ञापन में बताया कि कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में लेखपालों को एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है। कहा कि 15 दिन के अंदर समस्याओं को समाधान नहीं होता तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। डीएम ने लेखपालों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु लेखपालों के बस्ते वापस कराकर उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें