फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर से करें सफाई की शुरूआत

Mon, 20 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
शिविर के दौरान रैली निकालती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कालेज चरखारी के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्राथमिक विद्यालय अस्थौन में लगाए गए शिविर में छात्राओं ने पहले दिन गांव में रैली निकालकर शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय अस्थौन में शुरू हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज के एनएसएस शिविर में छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने बताया कि अस्वच्छता के कारण तमाम बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। लोगों को अपने घर से ही सफाई की शुरूआत करनी चाहिए। इसके बाद ही गांव, शहर और देश स्वच्छ हो सकेगा।


इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अमित साहू ने सात दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि एनएसएस बच्चों को देशहित में जोड़ने का काम करता है। जब युवा व युवतियां राष्ट्र से जुड़ जाता है तो वह समाज को सुधारने का काम करता है। कार्यक्रम में अरुणेश कुशवाहा, विजय गुप्ता, आजाद गुप्ता समेत तमाम छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें