फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट से 11 घंटे गुल रही 42 गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विद्युत उपकेंद्र श्रीनगर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से 42 गांवों की बत्ती गुल गई। रातभर उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली विभाग 11 घंटे बाद खराबी दूर कर सका।
विज्ञापन

श्रीनगर में स्थित विद्युत उपकेंद्र से पलका, पिपरामाफ, बरा, सलारपुर, ननौरा, मिरतला, सिजहरी, बिलरही, बिलखी, कैमाहा, श्रीनगर समेत 42 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसी फीडर से उर्मिल बांध पेयजल योजना के लिए बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे तेज हवाओं और बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। बिजली न आने से पानी की टंकी भी नहीं भर सकी। जिससे मुख्यालय समेत श्रीनगर में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हुई।
अवर अभियंता देवकी नंदन आर्य का कहना है कि बारिश व बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के छह अवरोधक खराब हो गए थे। रात में फाल्ट ढूंढना मुश्किल था। सुबह लाइनमैन को भेजकर पेट्रोलिंग कराई गई, तब फाल्ट मिल सका। सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें