फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों का टीम ने किया सर्वे, सीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। बुंदेलखंड में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने और ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के लिए विकसित करने के लिए शासन की टीम ने सर्वे किया। शासन नामित सात सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिले के तालाबों मठ, मंदिरों व प्राचीन धरोहरों को देखा। टीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

बुंदेली प्रकृति पर्यटन टीम के संयोजक व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, कामदगिरि प्रमुख द्वार महाराज मदन गोपाल, लोकभारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपालजी उपाध्याय, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री अवधेश कुमार गुप्त, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री राजेश सिंह सेंगर आदि की टीम ने जिले के ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों का भ्रमण किया।
संयोजक ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से महोबा, चरखारी, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट को विकसित किया जाएगा।
चरखारी संवाद के अनुसार पर्यटन विकास के लिए नामित टीम ने गुमान बिहारी, गोवर्धन्नाथ, गोपालजी, छैलबिहारी मंदिर, टोला तालाब, कोठी ताल और पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का सर्वे किया।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार बुंदेली प्रकृति टीम ने कुलपहाड़ की हनुमान टौरिया पहाड़ी, सेनापति महल और चंदेल कालीन तालाब का सर्वे किया। बेलाताल संवाद के अनुसार सर्वे टीम ने क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ मस्तानी महल व बेलासागर सरोवर का सर्वे कर विभिन्न जानकारियां जुटाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें