फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश से कच्चा मकान और थाने की बाउंड्रीवॉल गिरी

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मानसून मेहरबान हैं। शहर में मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं श्रीनगर क्षेत्र में बारिश के चलते एक कच्चा मकान धरासाई हो गया जबकि थाना श्रीनगर की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शहर में सुबह के समय लोगों को उमस से जूझना पड़ा। इस दौरान कुछ देर के लिए धूप भी खिली। दोपहर करीब तीन बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। उधर, श्रीनगर संवाद के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे से दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। खेतों मे खड़ी फसल पानी में डूब गई।
तेज बारिश होने से थाना श्रीनगर की 20 मीटर बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होकर नाले में मिल गई। वहीं, बेलाताल रोड पर विनोद तिवारी के खेत में पानी भर गया। बिलरही रोड पर भूरा के खेत में पानी भरने से निर्माणाधीन प्लांट की चारदीवारी नष्ट हो गई। इसके चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। क्षेत्र के पवा गांव में सतीश का कच्चा मकान धराशायी हो गया। गनीमत यह रही की परिवार के अन्य लोग दूसरे मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें