फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत राशि चार दिन में वितरित करने के दिए निर्देश

Sat, 04 Jul 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना दिवस के मौके पर जमीन संबंधी और चेकों का वितरण न होने का मुद्दा छाया रहा। ओलावृष्टि की राहत राशि न मिलने से नाराज सैकड़ों किसानों ने राजस्व विभाग पर लापरवाही और मानमाने तरह से कार्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली महोबा में समाधान दिवस के मौके पर जमीन संबंधी शिकायतें आने की जगह चेकें न दिए जाने, खातों में राहत राशि न भेजे जाने का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने बताया कि खाता नंबर देने के बाद भी आज तक खातों में पैसा नहीं पहुंचा। सदर उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह ने लेखपालों को सख्त हिदायत देते हुए कृषकों को राहत राशि ं चार दिनों के अंदर वितरित करने का आदेश दिया है । वहीं थाना दिवस में जमीन संबंधी भी कई मामले भी पहुंचे। थाना श्रीनगर में थाना दिवस उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। थाना दिवस में पिपरामाफ के प्रमोद कुमार ने निजी कास्त की भूमि में कब्जा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। अतरारमाफ के मोहन सिंह ने दबंगों द्वारा चकरोड जोत लेने की शिकायत की। समाधान दिवस में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी बीच श्रीनगर कस्बे के सैकड़ा भर से अधिक किसानों ने ओलावृष्टि की राहत राशि धेला भर वितरित न करने की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने राजस्व लेखपाल और कानूनगो को तलब कर चार दिन के अंदर राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल, एसआई राधेबाबू, लेखपाल बदलू प्रसाद, कानूनगो मिथलेश सहित कई लेखपाल मौजूद रहे। इसी तरह थाना खरेला में थानाध्यक्ष धरमराज यादव की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जमीन नाप के तीन विवादों का निराकरण कानूनगो इंद्रपाल की मौजूदगी में मौके पर नाप कर कराया गया। इस मौके पर लेखपाल जयप्रकाश, धरमराज सिंह, लालमन सहित व तमाम किसान राहत राशि की चेक की मांग को लेकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें