राज्य सूचना आयुक्त ने कलक्ट्रेट सभागार में जन सूचना अधिकारियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई की। इसमें 99 में से 94 शिकायतों का निस्तारण किया गया। बाकी पांच शिकायतें शुक्रवार को निस्तारित की जाएंगी।लखनऊ से आए राज्य सूचना आयुक्त अरविंद्र सिंह विष्ट ने
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में आकर सूचनाएं न देने वाले जन सूचना अधिकारियों केा कलक्ट्रेट में तलब कर आरटीआई कार्यकर्ताओं को बुलाकर अधिकारियों के सामने समस्याएं सुनीं। सूचना आयुक्त ने उपस्थित जन सूचना अधिकारियों को नागरिकों द्वारा मांगी जाने वाली सूचनाओं को समय से देने के निर्देश दिए।