फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में बेहतर सुरक्षा इंतजामाें के दिए निर्देश

Thu, 19 Mar 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। कार्यालय में सब ठीक पाए जाने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।
डीआईजी सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियाें ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर डीआईजी का स्वागत किया। सलामी लेने के बाद डीआईजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

निरीक्षण दौरान डीआईजी ने अपराध रजिस्टर, अपराध समीक्षा बैठक रजिस्टर देखे और पुलिस अधीक्षक केके गहलोत से जिलाबदर अपराधियाें के बावत जानकारी ली। उन्हाेंने एसपी से विधान सभा उप चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर भी  चर्चा की। साथ ही सुरक्षा बलाें की मांग और तैनाती के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने जिले में बैरियर के स्थानों के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने एसपी को जिलाबदर अपराधियों की जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने के आदेश दिए।  इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, डीआईजी ने गुरुवार को थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 19 कारतूस कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण दौरान मालखाना अव्यवस्थित पाया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर मालखाना दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बाद में महिला और पुलिस बैरकाें को देखा। सिपाहियों के बैड बेतरतीब पड़े पाए गए। जिन्हें सही ढंग से लगाने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि पीस कमेटी की बैठक रामनवमी पर्व से पहले करा लें। कहा कि महिला पुलिस कर्मचारियाें से भी फील्ड वर्क कराएं। उन्हें साथ में लेकर फील्ड जाएं। निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, सीओ सदर संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें