फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में गुरुवार का दिन किसानों के प्रदर्शन के नाम रहा। महा पंचायत में किसानाें ने बर्बाद फसलाें का उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। बाद में किसान ट्रैक्टरों से भरकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। लेकिन काफी देर तक जिलाधिकारी के न आने पर किसान सड़क पर धरना देकर बैठ गए और जाम लगा दिया। बाद में डीएम के पहुंचने पर किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर बर्बाद फलाें का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बुंदेलखंड किसान यूनियन के तत्वावधान में महोबा तहसील परिसर में आयोजित महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ जुटी। ग्राम मझलवारा, दमौरा, सिजहरी, सिजवाहा, बिलवई, छिकहरा, शाहपहाड़ी, चांदो, चंद्रपुरा, पचपहरा, मामना, पलका, बसौरा, पसवारा, बीजानगर सहित तमाम गांवाें से ट्रैक्टरों से भरकर किसान महापंचायत में पहुंचे। महापंचायत को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि दैवीय आपदा से जूझ रहे बुंदेलखंड किसानों को शासन प्रशासन का नाम मात्र का सहयोग मिल रहा है। किसानों को मुआवजा की चेक  देने में लेखपालों द्वारा जमकर वसूली की जा रही है। यही नहीं बैंकाें में चेक क्लीयरिंग में लगाने पर नाम में गलत पता आदि में गलती होने पर किसानों को चेकों का लाभ लेने के लिए लेखपालों और बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मुआवजे में समान भूमि वाले किसानों को  750 रुपये तो किसी को 1200 रुपये की चेक दी जा रही है। उन्होंने बुंदेलखंड में हुई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग की है।
 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि फसलें बर्बाद हो जाने से किसानों के घराें के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने दलहनी, व तिलहनी, गेहूं और धान फसलाें का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने, दलहनी व तिलहनी फसलाें के सरकारी केंद्र बनाए जाने, किसानाें को पांच किलोवाट बिजली उत्पादन क्षमता के सोलर पैनल मुफ्त दिए जाने, सूखा व अतिवृष्टि से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दस हजार रुपये प्रति बीघा दिलाए जाने के साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल वापस दिए जाने की मांग की। धरने के उपरांत किसान  डीएम को ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट जा पहुंचे। पुलिस द्वारा सड़क पर रोके जाने से किसान भड़क गए और जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

 सूचना मिलने पर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कलेक्ट्रेट से बाहर आकर किसानों से ज्ञापन लिया। इस मौके पर संगठन प्रभारी बाला प्रसाद, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव, धर्म सिंह सेंगर, रूप्चंद्र तिवारी, जाहर सिंह, गंगा सिंह, प्रभूदयाल, अशोक बाजपेई, भारतीय किसान संघ के रामरतन गुरुदेव सहित तमाम किसान नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें