फोटो 24 एमएएचपी 18 परिचय-पहरा प्रधान आरती कुशवाहा। स्रोत: स्वयं
महोबा। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जनपद की दो ग्राम पंचायतों को चुना गया है। पहरा और गुगौरा के प्रधान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पंचायतीराज विभाग की ओर उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि मॉडल यूथ ग्राम सभा के तहत 28 जनवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक जिले से दो-दो जनप्रतिनिधियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जनपद महोबा के ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत गुगौरा के प्रधान मनोज कुमार राजपूत व ब्लाॅक कबरई की ग्राम पंचायत पहरा की प्रधान आरती कुशवाहा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है। दोनों ही प्रधान राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। दोनों ही प्रधानों को पत्र भेजकर सूचित भी कर दिया गया है।
फोटो 24 एमएएचपी 18 परिचय-पहरा प्रधान आरती कुशवाहा। स्रोत: स्वयं