फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के अंतिम संस्कार में गए पोते की डूब कर मौत

Wed, 21 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ग्राम महेबा में दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए पोते की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना कबरई के ग्राम महेबा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश अनुरागी का पुत्र संतोष कुमार पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


संतोष का इकलौता पुत्र प्रेम कुमार अपने दादा दिनेश अनुरागी के पास रहकर शिक्षा ग्रहण करता था। मंगलवार की शाम बीमारी के चलते दिनेश अनुरागी की मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कराया गया। अंत्येष्टि के बाद परिजन और रिश्तेदार समीप में स्थित तालाब में नहाने चले गए। वहीं, दस वर्षीय प्रेमकुमार भी नहाने लगा। इसी दौरान प्रेम कुमार

गहरे पानी में चला गया। गमगीन माहौल और भीड़भाड़ होने के कारण नहाने के दौरान किसी ने प्रेम कुमार पर ध्यान नहीं दिया। जब परिजन व रिश्तेदार घर पहुंच गए तो प्रेम कुमार नही दिखाई दिया तब उसकी तलाश शुरू की गई। तालाब पहुंचे परिजनों को प्रेम कुमार का शव पानी में उतराता मिला। जिसे देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दादा की मौत के बाद पोते के भी मौत का शिकार बन जाने से गांव में मातम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें