फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आरजू राईन से आरती बनीं युवती ने मंदिर से रचाई शादी

Tue, 30 Apr 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जिले में आरजू राईन से आरती बनी युवती ने मंदिर में प्रेमी से विवाह रचाया। वैदिक मंत्रों के बीच शादी की रस्में संपन्न कराई गईं। परिजनों के साथ हिंदू संगठनों के लोग इस विवाह के साक्षी बने और नव दंपती को सुखमय जीवन का आशीष दिया। लड़के के परिजनों ने भी आरती को बहू के रूप में अपनाया।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी निवासी आरजू राईन की पड़ोस के ही हिंदू युवक दिनेश जायसवाल से पांच साल पहले मुलाकात हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। जाति व धर्म आड़े आने पर दोनों के परिजन विरोध करते रहे, लेकिन दोनों विवाह करने की जिद पर अड़े रहे। परिजनों के विरोध के चलते दोनों घर से चले गए और आपसी सहमति से शादी कर ली।
सोमवार को गांव वापस लौटने पर दोनों ने मंदिर से हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया। युवती ने बताया कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखती है। उसने अपना नाम आरजू से आरती रख लिया है। वैवाहिक रस्मों के बाद उसने श्रीराम के जयकारे लगाए। घर के दरवाजे पर नवरात्र में स्थापित होने वाले पंडाल में भी वह शामिल होती थी। उसके परिजनों ने भी उसे अपना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें