फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर रहेंगे सुरक्षा के बेहतर इंतजाम

Wed, 25 Mar 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक ब्रजभूषण ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगाें को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्हाेंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष शाम छह से रात नौ बजे तक क्षेत्र की सड़कों और गलियों में निकलकर जायजा लें। इतना ही नहीं संवेदनशील मोहल्लाें को भी चिह्नित करें। अब एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बल्कि यूपी पुलिस की वेबसाइट पर मेल कर दें।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में सुबह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि रामनवमी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के कोतवाली प्रभारियाें और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि थाने में प्रार्थना पत्र देने वाले को रसीद दी जाए। थानाध्यक्ष चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य मामलाें की फाइलाें में रिपोर्ट जल्द से जल्द लगाएं। पीड़ित को थाने के चक्कर न लगवाएं। यदि ऐसी शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आईजी ने कहा कि समय सीमा के अंदर जांच करें। जिससे लोगाें को राहत मिल सके। उन्हाेंने बताया कि जिले में 125 विवेचनाएं लंबित हैं। जिन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के थानाध्यक्षाें को निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने कहा कि पुलिस अच्छे लोगों का सहयोग ले। उन्हाेंने कहा कि अपराधियों की हिस्ट्री खोली जाए। जिससे लोगाें में दहशत पैदा हो। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर मंदिरों के आसपास बेहतर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसपी केके गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें