फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिरारी और रुंधी में रुकेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर संचालित की गई खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अब बिरारी व रुंधी स्टेशन पर भी रुकेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव के साथ ही ट्रेन के संचालन की संशोधित समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

यह ट्रेन बुधवार से शुरू हो गई, जो 18 नवंबर तक खजुराहो से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को इसका संचालन होगा। खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस के स्थान पर इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन खजुराहो से रात 10:15 बजे रवाना होगी, जो सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी, जो सुबह 03:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के तहत अब यह ट्रेन बिरारी व रुंधी में ठहराव लेगी। इस ट्रेन से यात्रियों का दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें