फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदावार न होने से किसान ने किया आत्मदाह

Wed, 20 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के ग्राम लोधीपुरा में एक किसान ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किसान तीन साल से पैदावार न होने से तनाव में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


ग्राम लोधीपुरा निवासी विरंचीलाल (70) पुत्र कसिया बुधवार को घर पर अकेला था। परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए थे। तभी विरंचीलाल ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। मकान से आग निकालते देख ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय विरंचीलाल की रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन खेत से घर आए, लेकिन तब तक किसान की सांसे थम चुकी थीं। मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि तीन साल से फसल की पैदावार न होने के कारण पिता तनाव में थे। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें