फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सुगम यात्रा एप से लगेगी चालकों व परिचालकों की ड्यूटी

Sat, 07 Mar 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का सुगम यात्रा एप अब और उपयोगी बन गया है। अब इसी एप से डिपो के सभी चालकों व परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एप के माध्यम से ही स्पष्ट कर दिया जाएगा कि किस दिन कौन से रूट व कौन सी बस में ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह बदलाव वित्तीय सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

महोबा डिपो के बेड़े में इस समय 137 बसें शामिल हैं। इन बसों का संचालन बांदा, प्रयागराज, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, राठ, मुस्करा आदि स्थानों के लिए किया जाता है। अब तक चालक और परिचालक की ड्यूटी परिवहन निगम के कर्मचारी तय करते थे, जिसकी स्वीकृति उच्चाधिकारियों की ओर से दी जाती थी लेकिन चालक व परिचालक मिलीभगत करके मनमाने रूट पर ड्यूटी लगवा लेते थे। अब एप से ड्यूटी लगाए जाने की दशा में एक रूट पर लगातार चालक व परिचालक नहीं चल सकेंगे। सुगम यात्री एप में नए फीचर आने से यह व्यवस्था संभव होगी। अब तक सिर्फ रोडवेज बस की ट्रैकिंग, ऑनलाइन टिकट, यात्रा प्रबंधन जैसी सहूलियत इस इकलौते एप से मिलती थी लेकिन बढ़े फीचर से इसे और उपयोगी बनाया गया है। एप के माध्यम से यात्री यात्रा में होने वाली असुविधा की शिकायत भी कर सकेंगे। उधर, डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि जल्द ही प्रदेश परिवहन निगम के आधिकारिक एप सुगम यात्रा से डिपो के चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें