फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बस में खोया महिला का मंगलसूत्र चालक-परिचालक ने लौटाया

विज्ञापन
फोटो09एचएएमपी 23- ईमानदार चालक व परिचालक को सम्मानित करते अध्यक्ष। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। रोडवेज बस में महिला का खोया मंगलसूत्र लौटाकर चालक और परिचालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। इस सराहनीय कार्य पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने दोनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

हमीरपुर के मोहल्ला रहुनिया पशु अस्पताल के पास रहने वाली माधुरी सिंह का मंगलसूत्र रोडवेज बस में यात्रा के दौरान कहीं गिर गया था। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। तीसरे दिन बस की सफाई के दौरान चालक गौरव गुप्ता को सीट के पास मंगलसूत्र पड़ा मिला। चालक को गुम हुई ज्वेलरी की जानकारी पहले से थी। ऐसे में उन्होंने महिला को फोन कर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर माधुरी सिंह पहुंची और मंगलसूत्र प्राप्त किया। उन्होंने दोनों ही कर्मचारियों का आभार जताया।
चालक परिचालक की ईमानदारी पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चालक गौरव गुप्ता और परिचालक विवेक सिंह को उपहार व मिठाई देकर सम्मानित किया। यहां रोडवेज संघ के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, विवेक मिश्रा, महेश कुमार, बीएमएस के जिलामंत्री अत्री कुमार शर्मा, वंशगोपाल, विनय सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें