फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: फांसी के फंदे पर झूलता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबरा में किसान का शव गांव के बाहर पहाड़ी पर लगे पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम चुरबुरा निवासी भगवानदास (70) पुत्र गनेश राजपूत खेती करता था। गुरुवार दोपहर ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने किसान का शव पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
मृतक के भाई गुंदा का कहना है कि भगवानदास पर बैंक व साहूकारों का कुछ कर्ज था। कई वर्षों से खेती में बेहतर उपज भी नहीं हुई थी। कर्ज अदायगी को लेकर वह परेशान रहने लगा था। इसी के चलते गुरुवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें